नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के समर्थन मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि अगर BCCI सचिव जय शाह ICC चेयरमैन का चुनाव लड़ते हैं तो उनका जीतना लगभग तय है। 27 अगस्त को नामांकन की अंतिम तारीख है। अब सवाल ये आता है की जय शाह के बाद सचिव पद की कमान कौन संभालेगा। इसको लेकर 3 नाम सामने आ रहे हैं।
अनुराग ठाकुर
भाजपा से मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर सचिव पद के लिए सबसे चर्चित पहला नाम है जिन्हें ये जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुराग ठाकुर के पास क्रिकेट संचालन का खासा अनुभव है। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। पूर्व में वह बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कमान भी संभाल चुके हैं। मोदी 3:O मे कोई पोर्टफोलियो न मिलने के बाद इस बात के चांस बहुत अधिक हो जाते हैं कि उन्हें बीसीसीआई सचिव बना दिए जाएं। मौजूदा समय में वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार के सांसद हैं। 16वी लोकसभा में उन्होनें मुख्य सचेतक का दायित्व निभाया था। ऐसा करने वाले वह सबसे युवा व्यक्ति थे।
प्रभतेज सिंह भाटिया
अनुराग ठाकुर के बाद सचिव पद के लिए दूसरे बड़े दावेदार के तौर पर प्रभतेज़ सिंह भाटिया का नाम सामने आ रहा है। प्रभतेज छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव हैं। अगर बीसीसीआई सचिव पद के लिए चुनाव होगा तो प्रभतेज सिंह भाटिया को कम आंकना बुद्धिमता नहीं होगी।
देवाजित साइकिया
देवाजित साइकिया अभी बीसीसीआई के संयुक्त सचिव हैं। वह भी इस रेस में लगातार बने हुए हैं। देवाजित सैकिया के पास बोर्ड का संचालन करने का अच्छा खासा अनुभव हो चुका है। अगर बीसीसीआई बोर्ड में काम करने के अनुभव को प्राथमिकता देती है तो देवाजित साइकिया को वरीयता दी जा सकती है।





