back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs SA: सिराज के बाद बुमराह ने बरपाया कहर, 4 विकेट झटकर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, संकट में साउथ अफ्रीका टीम

India vs South Africa Capetown Test: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच में आज गजब का रोमांच दिखा। मैच के पहले दिन की सारी लाइमलाइट मोहम्मद सिराज ने लूटी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच में आज गजब का रोमांच दिखा। मैच के पहले दिन की सारी लाइमलाइट मोहम्मद सिराज ने लूटी थी। वहीं, आज के हीरे जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट निकाला और बताया कि पिच दूसरे दिन भी बदली नहीं है। मुकाबले के पहले दिन दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी के लिए आई थी तो बुमराह ने एक विकेट लिया था। इसके बाद भी उन्होंने धार बरकार रखी और पांच विकेट चटकाए, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम संकट में फंस गई।

साउथ अफ्रीका में तीसरी बार 5 विकेट झटके

जसप्रीत बुमराह ने तीसरी बार साउथ अफ्रीका में 5 विकेट गिराए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 50 से अधिक विकेट हैं। उन्होंने कॅरियर में 9 बार 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में दो बार यह कारनामा किया है।

जवागल श्रीनाथ की ​बराबरी पर बुमराह

बुमराह ने पांच विकेट लेने के साथ भारतीय टीम के पूर्व ​तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका में टेस्ट खेलते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट जवागल श्रीनाथ के नाम थे। उन्होंने तीन बार यह कमाल किया था। ​अब बुमराह के भी तीन 5 विकेट हो गए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी, वेंकटेश प्रसाद और एस श्रीसंत ने दो दो बार यह कारनामा किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵