नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल बदल गया है। पहले मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाना तय था। फैंस ने भी इस समय के मुताबिक तैयारियां कर ली थीं, लेकिन मैच शुरू होने से 2 दिन पहले इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। इससे फैंस को भी अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।
कब खेला जाएगा मैच
अब यह मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू नहीं होगा। 3 जनवरी से दोपहर 2 बजे से मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच आधे घंटे देरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए समय में कई बार बदलाव हो चुका है।
वापसी को टीम इंडिया तैयार
टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच को जीता जाए। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम इतनी मेहनत करते हैं, हमें कुछ तो चाहिए। इस बात से स्पष्ट है कि रोहित और तमाम खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को भुला नहीं पा रहे। टीम को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर उस बोझ को हल्का करेंगे, लेकिन पहले टेस्ट में हरा का घाव मिला। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी की पूरी कोशिश होगी। खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




