back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricketer Life: ऋषभ पंत इस शख्स की वजह से आज हमारे बीच, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों से भी गहरा रिश्ता

Cricketer life udpate: अभी ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी में समय है। मगर, वापसी होगी, उसकी उम्मीद है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अभी ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी में समय है। मगर, वापसी होगी, उसकी उम्मीद है। 30 दिसंबर 2022 को सड़क हादसा बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर उम्मीद बंधाई किसने? ऋषभ को दूसरी जिंदगी देने वाले शख्स का नाम दिनशॉ परदीवाला है। यह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के ऑर्थोस्कोपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं। एक साल पहले कार एक्सीडेंट बाद आज पंत अपने पैरों पर उनके कारण ही चल-फिर रहे हैं।

डॉ. दिनशॉ परदीवाला ने की थी घुटने की सर्जरी

कोकिलाबेन अस्पताल के डॉ. दिनशॉ परदीवाला ने दुर्घटना बाद उनके घुटने की सर्जरी की थी। उनके किए सफल सर्जरी की बदौलत ऋषभ के फिर से मैदान पर वापसी की उम्मीद जगी है। इसमें दो राय नहीं कि बहुत जल्द यह उम्मीद परवान चढ़ेगी। इनकी पहचान सिर्फ ऋषभ पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टर के रूप में नहीं, बल्कि इनका रिश्ता धोनी, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटरों से भी रहा है। यानी इन्होंने इन क्रिकेटरों का भी इलाज किया है।

धोनी से लेकर बुमराह तक का कराए हैं इलाज

एमएस धोनी को IPL 2023 के दौरान घुटने की इंजरी हुई थी। उन्होंने चोट के साथ पूरा टूर्नामेंट खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। चैंपियन बनते के बाद उन्होंने सबसे पहला घुटने की सर्जरी कराई थी। यह सर्जरी दिनशॉ परदीवाला ने ही की थी। परदीवाला ने युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराहका भी इलाज किया है। सिर्फ क्रिकेटर्स ही क्यों उनसे इलाज पाने वालों में शामिल भारतीय एथलीट्स भी कम नहीं हैं। उन्होंने 2018 में 12 ऐसे खिलाड़ियों की सर्जरी की थी, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता था। इन खिलाड़ियों में पीवी सिंधु से सुशील कुमार तक सभी शामिल रहे थे।

रिकवरी मोड पर ऋषभ

2022 में पंत कार एक्सीडेंट के चलते 2023 में क्रिकेट के मैदान से दूर ही रहे। अब उम्मीद है कि 2024 में वह मैदान पर नजर आएंगे। वैसे उनकी रिकवरी को लेकर हड़बड़ी नहीं है। न भारतीय टीम को और ना ही खुद पंत को। मतलब वह पूरी तरह से ठीक होकर मैदान पर वापसी करें, इसमें सबकी भलाई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...