back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में पहुंची ये तीन टीमें,भारत का किसके साथ होगा मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सेमीफाइनल में जाने के लिए अब सिर्फ एक स्थान बचा है, जिस पर अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला है। आइए जानते हैं अब तक का पूरा अपडेट।

तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

अब तक तीन टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी हैं। न्यूजीलैंड और भारत पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह बना चुके थे। अब ऑस्ट्रेलिया भी इस सूची में शामिल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 4 पॉइंट चाहिए थे, जो उसने बारिश के कारण रद्द हुए मैचों और एक जीत के जरिए हासिल कर लिए। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 273 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 109 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश आ गई और मैच पूरा नहीं हो सका। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिले। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के कुल 4 पॉइंट हो गए और उसने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

सेमीफाइनल में जाने के लिए एक जगह बाकी

अब ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक स्थान बचा है। इस रेस में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के पास फिलहाल 3-3 पॉइंट हैं और दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बाकी है। अगर दक्षिण अफ्रीका अपना अगला मैच जीत जाती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

अब तक तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं

पाकिस्तान – मेजबान पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट बेहद खराब रहा। टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और बाहर हो गई। बांग्लादेश भी अपने मुकाबले जीतने में नाकाम रहा और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। इंग्लैंड की टीम ने अब तक दो मैच खेले और दोनों में हार का सामना किया। इस वजह से वह भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब तक तीन टीमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। चौथी टीम दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के बाद तय होगी। क्रिकेट फैंस को अब इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या दक्षिण अफ्रीका जीतकर अंतिम चार में जगह बनाएगी, या अफगानिस्तान कोई चमत्कार कर पाएगा!

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...