back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच का बदला शेड्यूल, जानें अब कब होगा मुकाबला?

2nd Test Match Schedule Change: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल बदल गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल बदल गया है। पहले मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाना तय था। फैंस ने भी इस समय के मुताबिक तैयारियां कर ली थीं, लेकिन मैच शुरू होने से 2 दिन पहले इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। इससे फैंस को भी अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।

कब खेला जाएगा मैच

अब यह मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू नहीं होगा। 3 जनवरी से दोपहर 2 बजे से मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच आधे घंटे देरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए समय में कई बार बदलाव हो चुका है।

वापसी को टीम इंडिया तैयार

टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच को जीता जाए। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम इतनी मेहनत करते हैं, हमें कुछ तो चाहिए। इस बात से स्पष्ट है कि रोहित और तमाम खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को भुला नहीं पा रहे। टीम को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर उस बोझ को हल्का करेंगे, लेकिन पहले टेस्ट में हरा का घाव मिला। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी की पूरी कोशिश होगी। खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार फिर IPL की शुरुआत होने वाली है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵