back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hardik Pandya Troll, यूजर्स बोले-कभी बैटिंग प्रैक्टिस भी…

Hardik Pandya New Workout Video: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे। इसमें हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे। इन दिनों वह रिकवरी मोड पर हैं। इस दौरान वह अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर कर रहे हैं। बुधवार को भी पांड्या ने वीडियो शेयर किया, जिस पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। उनको कड़ी नसीहत तक दे डाली।

5-6 वर्कआउट वीडियो एवं फोटो कर चुके हैं शेयर

हार्दिक पांड्या ने 5-6 वर्कआउट वीडियो और कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान वह जिम में डंबल्स के साथ या फिर अन्य मशीनों के साथ कड़ी मेहनत करते दिखे। वर्ल्ड कप में उनके पैर के लिगामेंट में टीयर हो गया था। इस वजह से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले कई वीडियोज में हार्दिक रनिंग करते भी दिखे थे। मतलब वह पूरी तरह फिट हैं।

कभी बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड करो’

हार्दिक के नए वर्कआउट वीडियो पर यूजर ने लिखा-भाई बैटिंग प्रैक्टिस वाली एक पोस्ट भी अपलोड कर दो। हम सब लंबे समय से आपको बैटिंग करते देख नहीं पाए हैं। मिस कर रहे हैं। इस पर दूसरे यूजर ने लिखा-भाई कुछ भी कर लो शिवम (Shivam Dubey) ने तो आपको रिप्लेस कर दिया। अन्य यूजर ने लिखा-हार्दिक भाई बस प्रैक्टिस ही करोगे या मैदान पर भी उतरोगे। रोहित शर्मा के फैन ब्रिगेड ने हार्दिक के पोस्ट पर एक से बढ़कर आपत्तिजनक कमेंट किए हैं।

रोहित और पांड्या के फैंस आमने-सामने

बता दें जब से हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, रोहित और हार्दिक के फैंस आमने-सामने हैं। कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किए और अपने मन की भड़ास निकाली। वैसे, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ही हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी कर सकते हैं। हाल में अफगानिस्तान सीरीज के दौरान उनका शानदार शतक और टीम इंडिया की 3-0 वाली जीत ने उनकी दावेदारी को मजबूत किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...