back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: ब्रिसबेन टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच टकराव पर ICC ले सकती है एक्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड आमने सामने आ गए थे जिसे लेकर ICC दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन से सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में भारत को करारा झटका लगा है। टीम इंडिया पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की जीत से ज्यादा जो विषय चर्चा का केंद्र रहा वह था मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड का विवाद। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। अब इस विवाद के बाद ICC दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती है।

कैसे आमने सामने आए मोहम्मद सिराज और हेड?

पूरा विवाद एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में हुआ जब सिराज टीम इंडिया की तरफ से 82वां ओवर डाल रहे थे। शतक बनाकर दीवार की तरह खड़े हुए ट्रेविस हेड को शानदार इनस्विंग यॉर्कर डालकर सिराज ने आउट कर दिया। इसके बाद सिराज जब सेलेब्रेट कर रहे थे तभी हेड की तरफ से सिराज पर कुछ टिप्पणी की गई, जिसे सिराज की तरफ से कहा गया कि उन्होंने गाली दी। इसके बाद जब हेड वापस जा रहे थे तो सिराज की तरफ से भी उन्हें हाथ से बाहर जाने का इशारा किया गया। इसके बाद ऑफ्टर मैच सेरेमनी में हेड ने कहा कि मैने सिराज को सिर्फ वेल बॉल कहा था, जबकि सिराज ने अपनी सफाई में कहा कि हेड की तरफ से अपशब्द कहे गए थे जिसके बाद उन्होंने यह रिएक्शन दिया।

ICC कर सकता है कार्यवाई

इस विवाद के बाद अब दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुट गई हैं जबकि ICC अनुशासनात्मक कार्यवाई करने की प्लानिंग में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का जुर्माना लगा सकता है। ICC की रूल बुक के हिसाब से ऐसे मामलो में निलंबन जैसी कार्यवाई नहीं की जाती।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...