back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: एडिलेड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता मैच

रविवार को एडिलेट में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला गया था, जो कि ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 सीरीज ऑस्ट्रेलिया और भारज के बीच खेली जा रही है। आज यानी रविवार को एडिलेट में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला गया था, जो कि ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की है। अब सीरीज में एक-एक मैच की बराबरी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच भारत को करारी हार का सामने करना पड़ा है, मेजबानी टीम ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से शिकस्‍त दी है। मेजबानी टीम को चौथी पारी में मात्र 19 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने बिना विकेट के नुकसान पर चेस कर लिया। 

यह मैच जीतने के साथ ही कंगारू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में एक-एक से बराबरी पर आ गई है। इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में टीम इंडिया ने 295 रनों के विशाल लक्ष्‍य को हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की थी, ऑस्ट्रेलिया की यह एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट मैचों में लगातार 8वीं जीत है।

ऑस्‍ट्रेलिया को चौथी पारी में केवल 19 रनों का लक्ष्य मिला

मैच में टीम इंडिया के बल्‍लेबाजों ने कुछ खास पारी नही खेलें, भारतीय टीम दूसरी पारी महज 175 रनों का टारगेट ही दे पाई। इसके चलते ऑस्‍ट्रेलिया को चौथी पारी में केवल 19 रनों का लक्ष्य मिला। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कई बार भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले ऋषभ पंत भी आज पूरी तरह ‘आउट ऑफ टच’ दिखे। नितीश रेड्डी जरूर जोश से भरे दिखे, जो दोनों पारियों में भारतीय टीम के लिए मेहनत कर सबसे ज्यादा रन बटोरने में लगे रहे । उन्होंने दोनों पारियों में क्रमशः 41 और 41 रन की पारी शानदार खेली।

भारत के लिए रोड़ा बने ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड कई बार भारत के खिलाफ खूब रन बनाते रहे, एडिलेड टेस्ट में भी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत से दूर किया और ऑस्‍ट्रेलिया के खाते में मैच डाल दिया। उन्होंने ऐसे मैच में 140 रनों की शतकीय पारी खेली, जब अन्य बल्लेबाज मैदान मे संघर्ष करते दिखें, तब ही हेड के शतक और मार्नस लबुशेन की 64 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 157 रनों की बढ़त प्राप्त करने सफल रही ।

जीत पर क्‍या बोले पैट कमिंस 

यह एक शानदार सप्ताह रहा। पर्थ में हम वे टीम नहीं थे, जो हमें देखा गया, लेकिन यहां सभी प्‍लेयर्स का प्रदर्शन बहुत अच्‍छा रहा, मैच में कुछ विकेट लेना भी सही लगाता है। स्टार्क एक आर्श्‍चय खिलाड़ी हैं। वह इसे एक दशक से भी ज्यादा समय से कर रहे हैं। मैं खुद को भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हेड को बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। जब हेड बल्लेबाजी करने आए, तो मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन उन्होंने खेल का रुख बदल दिया।

रोहित शर्मा बोले- हम गाबा टेस्ट का इंतजार कर रहे

हार के बाद टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा कि, यह हफ्ता हमारे लिए निराशाजनक रहा है, इस मैच में हम कुछ खास नहीं कर पाए और ऑस्ट्रेलिया ने हमसे कई गुला अच्‍छा प्रदर्शन कर दिखाया। हम यह मौके भुना नहीं सके। हम पर्थ टेस्‍ट को दोहराना चाहते थे लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौतियां और परिस्थितियां होती हैं। हम गाबा टेस्ट का इंतजार में है। वहां की कुछ शानदार यादें हैं। हम अच्छी शुरुआत करेंगे और हमारा प्रदर्शन भी अच्‍छा रहेंगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...