back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Mega Auction Day 2: आईपीएल मेगा नीलामी का दूसरा दिन आज, सबसे ज्यादा पर्स वाली RCB पर रहेंगी सबकी नजरें

आज आईपीएल मेगा नीलामी का दूसरा दिन है जिसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर रहेगी। दूसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर सबकी नजरें होंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 के लिए लिए मेंगा ऑक्शन का आयोजन 24 नवंबर को शुरु हो गया जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिसमें से 72 खिलाड़ियों को कोई न कोई खरीददार मिल गया। इसके अलावा आज भी करीब 100 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी है। पहले दिन के सबसे बड़े हाईलाइट ऋषभ पंत रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में अपनी टीम में शामिल किया। फ्रेंचाइजी के पास अभी 132 स्लॉट हैं जिनके लिए आज बोली लगनी है।

पहले दिन खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा

आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई ऐसे खिलाडी रहे जिनपर करोड़ो रुपये की बोली लगी। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। ऋषभ के अलावा श्रेयस अय्यर भी 26.75 करोड़ रुपये की कीमत में PBKS में चले गए।

कब और कहां देख सकते हैं IPL Mega Auction

आईपीएल मेगा एक्शन के दूसरे दिन का आयोजन आज 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। भारतीय समय के हिसाब से मेगा नीलामी की प्रक्रिया दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी जिसका लाइव टेलीकास्ट क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। हालांकि जो लोग स्टार स्पोर्ट्स पर देखने में असमर्थ हैं वह Jio Cinema पर भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

किस टीम के पास बची है कितनी रकम?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 30.65 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 26.10 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स – 22.50 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंस – 17.50 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स – 17.35 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स – 15.60 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स – 14.85 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स – 13.80 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स – 10.05 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद – 5.15 करोड़ रुपये

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...