नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में आ गया है। दरअसल BCCI ने कई खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनीष पांडे पर संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की वजह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दीपक हुड्डा भी BCCI की हिट लिस्ट में हैं। केसी करियप्पा और सौरभ दुबे भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निशाने पर हैं। दीपक हुड्डा IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेले थे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपक हुड्डा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब रिलीज कर दिया है।
मनीष पांडे और श्रीजीत कृष्णन पर प्रतिबंध लगा
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की सूची जारी की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इस सूची में मनीष पांडे और श्रीजीत कृष्णन का नाम भी शामिल है। BCCI ने दोनों ही खिलाडियों पर गेंदबाजी करने में प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि अभी दीपक हुड्डा पर प्रतिबंध नहीं लगा है। लेकिन वह BCCI की हिट लिस्ट में हैं। दीपक हुड्डा के साथ साथ सौरभ और करियप्पा भी इस सूची में शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दीपक हुड्डा को रिलीज कर दिया है
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपक हुड्डा ने अपने आईपीएल करियर में 118 मैच खेलें हैं। इस दौरान उन्होंने 1465 रन बनाएं हैं। दीपक हुड्डा ने इस दौरान 8 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 विकेट भी चटकाएं हैं। दीपक हुड्डा ने आईपीएल 2024 के 11 मैचों में 145 रन बनाए थे। दीपक हुड्डा आईपीएल 2024 में एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे। देखा जाए तो दीपक हुड्डा का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी उन्हें रिलीज कर दिया है।
IPL मेगा ऑक्शन का आयोजन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा
IPL मेगा ऑक्शन 2024 का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 नवंबर 2024 और 25 नवंबर 2024 को होगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 574 खिलाडियों पर बोली लगाईं जाएगी। सभी आईपीएल टीमों ने ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट भी जारी की है। इनमे 81 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया है। वहीं 27 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए रखा गया है।




