back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या सच में 14 साल के है वैभव सूर्यवंशी? क्रिकेटर नीतीश राणा ने उठाए सवाल, कहा- वो तो सिर्फ…

महज 14 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। हालांकि, अक्‍सर उनकी उम्र पर कई बार सवाल उठते है। हाल ही में नीतीश राणा ने उन पर बड़ा बयान है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा बनकर उभर रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एक बार फिर चर्चा हो रही है। इस युवा क्रिकेटर ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। कम उम्र में गजब की टाइमिंग और आत्मविश्वास दिखाते हुए वैभव ने खेल प्रेमियों और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस शतक के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और फैंस का दिल जीत लिया।

लेकिन हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी खिलाड़ी नीतीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी पर एक बड़ा बयान दिया है, जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। नीतीश राणा ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठाया है। 

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले नीतीश राणा?


नीतीश राणा की कप्तानी में वेस्ट दिल्ली लायंस ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस यादगार जीत के बाद नीतीश राणा ने एक इंटरव्यू में टीम की मेहनत, खिलाड़ियों के जज़्बे और सपोर्ट स्टाफ के योगदान को सफलता की असली ताकत बताया।

इंटरव्यू के दौरान, एंकर ने नीतीश राणा से पूछा कि वह राजस्थान रॉयल्स के अपने साथियों के बारे में कुछ अनसुनी बातें साझा करें। जब वैभव सूर्यवंशी का नाम सामने आया तो राणा ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “वो 14 ही साल का है कि नहीं?” इस पर स्टूडियो में ठहाके गूंज उठे।

BCCI के बोन टेस्‍ट में पास वैभव सूर्यवंशी 


यह पहली बार नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर चर्चा हुई हो। दरअसल, जब वह महज साढ़े आठ साल के थे, तब BCCI ने उनका बोन टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद ही उनकी वास्तविक उम्र पर मुहर लगी और संदेहों पर विराम लगा था।

अंडर-19 टीम के साथ दौरे पर वैभव सूर्यवंशी 


बता दें कि, आईपीएल 2025 के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार इंडिया अंडर-19 टीम के साथ दौरे पर हैं। सितंबर में वह ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे, जहां उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम तीन यूथ वनडे और दो यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...