back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के लिए सुविधाओं का टोटा, Rohit Sharma समेत सभी खिलाड़ी नाखुश

Team India: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क पहुंची टीम इंडिया व्यवस्थाओं से असंतुष्ट है। खिलाड़ियों ने कई तरह की परेशानियां बताई हैं। हालांकि आईसीसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम अमेरिका पहुंची है। टीम ने वहां नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। मगर, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा न्यूयॉर्क में सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। कई खिलाड़ी भी मिल रहीं सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार टीम को नैसो काउंटी के गार्डन सिटी विलेज में ठहराया गया है। उन्हें कैंटिएग पार्क में प्रैक्टिस की सुविधा मिली है। अब खिलाड़ियों का कहना है कि मुहैया कराई जा रहीं सुविधाएं औसत दर्जे की हैं। यहां स्थायी रूप से तैयार नहीं की गई है। इतना ही नहीं न्यूयॉर्क के नैसो काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस की सुविधा ही नहीं है। इसी मैदान पर टीम को अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच को लेकर खिलाड़ी चिंतित

अब टीम के लिए यह चिंता का विषय है। एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच है। पूरी टीम को औसत दर्ज वाले कैंटिएग पार्क में ही प्रैक्टिस करना पड़ेगा। बता दें, क्वालिफाई करने के बाद टीम फ्लोरिडा जाएगी। फिर वेस्टइंडीज में सुपर-8 खेलेगी। इस पूरे मसले पर अब तक आईसीसी ने कोई बयान नहीं दिया है।

टीम का कब-कब मुकाबला?

टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पांच जून को खेलेगी। यह मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ है। इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। 12 जून को अमेरिका के खिलाफ मैच खेला जाएगा। आखिरी मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, विकेट कीपर ऋषभ पंत, विराट कोहली, विकेट कीपर संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व : बल्लेबाज शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...