back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 : आईपीएल में ईशन किशन समेत इन खिलाड़ियों के नाम ‘महारिकॉर्ड’ दर्ज, टॉप पर ऋषभ पंत

IPL Record : 22 मार्च से आईपीएल 2024 होगा। लीग में कई बड़े खिलाड़ी वापसी करेंगे। इनमें से एक खिलाड़ी ऋषभ पंत भी हैं। पंत के नाम आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड दर्ज है।

नई दिल्ली, रफ्तार। 22 मार्च से आईपीएल 2024 होगा। लीग में कई बड़े खिलाड़ी वापसी करेंगे। इनमें से एक खिलाड़ी ऋषभ पंत भी हैं। पंत के नाम आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। इसे उन्होंने 10 मई 2018 को बनाया था। यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का है। इस लिस्ट में पंत के अलावा रिद्धिमान शाह भी है।

ऋषभ पंत ने नाम रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में नंबर-4 की भूमिका काफी अहम होती है। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को एंकर रोल के साथ-साथ विस्फोटक रोल भी निभाया है। इसमें टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं। 10 मई 2018 ऋषभ ने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 63 गेंदों पर 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पंत ने 15 चौके और 7 छक्के जड़े थे। पंत की इस पारी में ट्राइक रेट 203.17 था।

दो नंबर पर एंड्रयू साइमंड्स नंबर

दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए आज भी याद किया जाता है। एंड्रयू साइमंड्स से गेंदबाज खौफ खाते थे। इस खिलाड़ी ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स की तरफ से नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 53 गेंदों पर 117 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पारी में 11 चौके और 7 छक्के थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.75 था।

रिद्धिमान शाह भी लिस्ट में

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रिद्धिमान ने 1 जून 2014 को किंग्स 11 पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। पारी में 10 चौके और 8 छक्के थे।

हेनरिक क्लासेन ने ली थी बैंग्लोर की क्लास

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। हेनरिक ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। 28 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बाद चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन आए थे। उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए थे।

पांचवें स्थान पर खेलते हुए ईशान किशन के 99 रन

इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पांचवें स्थान पर हैं। ईशान की यह पारी 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आई थी। वह मैच में सिर्फ 1 रनों से अपना शतक जड़ने से चूके थे। पर उनकी यह पारी उस समय आई थी, जब मुंबई इंडियंस ने 78 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ 202 रनों का पीछा कर रहे थे। उस समय नंबर 4 पर आए ईशान ने 58 गेंदों पर 2 चौके और 9 छक्के लगाकर 99 रन बनाए थे। ईशान की इस पारी की मदद से मुंबई इंडियंस स्कोर टाई करने में सफल रही थी, लेकिन सुपर ओवर में मुंबई मैच हार गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...