IPL 2024 Schedule: आईपीएल सीजन 17 का शिड्यूल जारी, पहला मैच 22 मार्च को CSK और RCB के बीच, देखें पूरा शिड्यूल

IPL 2024 Schedule Phase-1: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल लोकसभा चुनाव होने की वजह से आईपीएल (IPl) सीजन 17 को 2 फेज में खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 की ट्रॉफी।
आईपीएल 2024 की ट्रॉफी।रफ़्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल लोकसभा चुनाव होने की वजह से आईपीएल (IPl) सीजन 17 को 2 फेज में खेला जाएगा। आज पहले फेज का शिड्यूल जारी किया गया है। इस सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 7 अप्रैल तक खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) के बीच होगा। दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान अब आम चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा।

टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सभी खिलाड़ियों के लिए IPl काफी अहम

IPL के खत्म होने के ठीक बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। ऐसे में यह IPL कई खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने सीजन की शुरुआत होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। IPL के इस सीजन में खेलने वाली सभी 10 टीमों को अलग-अलग 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। इसमें एक ग्रुप में रहने वाली टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेलेंगी। वहीं, दूसरे ग्रुप की टीम से उन्हें सिर्फ एक मुकाबला खेलना होगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इसमें रचिन रविंद्र का नाम भी शामिल है। इन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर सभी को काफी प्रभावित भी किया था।

मो. शमी टूर्नामेंट से पहले हुए बाहर

IPL के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ फाइनल मुकाबला हारने वाली गुजरात टाइटंस टीम (gujarat titans team) को आगामी सीजन के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अनफिट होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। इसके अतिरिक्त गुजरात की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी फ्रेंचाइजी छोड़ चुके हैं। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। इसके अलावा ऋषभ पंत की भी आईपीएल के इस सीजन में मैदान पर दिखेंगे।

IPL 2024 सीजन के पहले फेज का शेड्यूल

22 मार्च (चेन्नई) : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर

23 मार्च (मोहाली) : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 मार्च (कोलकाता) : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

24 मार्च (जयपुर) : राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स

24 मार्च (अहमदाबाद) : गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

25 मार्च (बेंगलुरु) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स

26 मार्च (चेन्नई) : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस

27 मार्च (हैदराबाद) : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

28 मार्च (जयपुर) : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

शिड्यूल की सूची

29 मार्च (बेंगलुरु) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 मार्च (लखनऊ) : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स

31 मार्च (अहमदाबाद) : गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

31 मार्च (विशाखापट्ट्नम) : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

01 अप्रैल (मुंबई) : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

02 अप्रैल (बेंगलुरु) : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स

03 अप्रैल (विशाखापट्टनम) : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

04 अप्रैल (अहमदाबाद) : गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

05 अप्रैल (हैदराबाद) : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

06 अप्रैल (जयपुर) : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर

07 अप्रैल (मुंबई) : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

07 अप्रैल (लखनऊ) : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in