back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishabh Pant Update: ऋषभ पंत ने संभाली विकेट कीपिंग, IPL में कर सकते हैं कमाल, वीडियो में देखें प्रोग्रेस

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द क्रिकेट मैदान पर दिखाई दे सकते हैं। चर्चा है कि वह बेंगलुरु के पास अलुर में एक वॉर्मअप मैच खेलने के लिए उतरे है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द क्रिकेट मैदान पर दिखाई दे सकते हैं। चर्चा है कि वह बेंगलुरु के पास अलुर में एक वॉर्मअप मैच खेलने के लिए उतरे है। उन्होंने वहां अपनी रिकवरी को लेकर पॉजिटिव संकेत दिया है। ऋषभ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार यानी 20 फरवरी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें में वह विकेट कीपिंग और फिर बल्लेबाजी करते दिखते हैं। वीडियो का कैप्शन लिखा है- प्रोग्रेसिंग।

आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ऋषभ की आईपीएल फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने को पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन वह एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे, उनकी जगह अन्य ख‍िलाड़ी विकेटकीपर के रूप में टीम में खेलेगा। बता दें इस समय पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब के दौर से गुजर रहे। बीसीसीआई के स्तर पर उनका पिछले महीने लंदन में भी इलाज हुआ था।

एनसीए से लेना होगा क्लियरेंस

पंत को आईपीएल में खेलने को लेकर एनसीए का भी क्ल‍ियरेंस लेना होगा। इससे पहले पंत की फ‍िटनेस को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि इस साल पंत विकेटकीप‍िंग कर पाएंगे या नहीं, उसे लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पंत पूरी तरह से फिट होने को कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पंत का विश्वास-हर मैच खेलूंगा

पोटिंग के मुताबिक पंत को पूरा व‍िश्वास है कि वह आईपीएल के हर मैच में खेलेंगे। बता दें, पंत का 30 दिसंबर 2022 को रूड़की के पास कार एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। पंत की गैरमौजूदगी में पिछले साल डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था।

क्रिकेट कॅरियर

ऋषभ पंत ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं। कुल 2838 रन बनाए हैं। 33 टेस्ट मैचों में 2271 रन बनाए हैं। 30 वनडे मैचों में 865 रन जड़े हैं। टी-20 इंटरेशनल के 66 मैचों में 987 रन बनाए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...