back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ पंत का जलवा कायम, BCCI Awards 2024 में छाए, मुरीद हुए रवि शास्त्री

BCCI Awards 2024 List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टीम इंडिया के कुछ मौजूदा क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टीम इंडिया के कुछ मौजूदा क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया। इसमें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एवं पूर्व कोच रवि शास्त्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए। अवॉर्ड पाकर रवि शास्त्री थोड़े भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि गाबा टेस्ट में भारत का जीतना मेरे लिए अब तक का सबसे खास अवॉर्ड है।

एक पल को चुनना काफी मुश्किल

शास्त्री ने अपने पुराने पलों को याद कर बताया कि आप मुझसे अंतिम सोने पर सुहागा पूछोगे तो किसी एक पल को चुनना काफी मुश्किल है, लेकिन मुझे याद है 1983 में हमने लॉर्ड्स में पहली बार विश्व कप जीता था। वह मेरे लिए खास था। इसके बाद जब मैं कमेंट्री कर रहा था तो 2011 में एमएस धोनी ने छक्का मारकर हमें दूसरा वर्ल्ड कप जिताया, वह भी अद्भुत था।

ऋषभ द्वारा जीताया गया मैच हमेशा याद रहेगा : शास्त्री

रवि शास्त्री ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट मैच जीते, लेकिन गाबा में जैसे ऋषभ पंत ने हमें टेस्ट मैच जिताया था, उसके बाद हम फिनिशिंग लाइन पार किए थे। मेरे लिए यह सबसे सुखद पल था, जिसके लिए मैं सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद करना चाहता हूं।

शास्त्री के लिए यादगार था यह पल

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व कोच रवि शास्त्री वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम इंडिया के हिस्सा थे। अभी शास्त्री दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेला है। उसके बाद टीम इंडिया को कोचिंग दी। इनकी कोचिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे।

शास्त्री की कोचिंग में टीम लंबे समय तक रही नंबर वन

रवि शास्त्री की कोचिंग और कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक पहले पायदान पर रही। शास्त्री के लिए मंगलवार का दिन काफी यादगार रहेगा। इस दिन उनको लाइफ टाइम अटीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...