back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhoni के लिए फैंस की दीवानगी देख दंग रह गए पैट कमिंस, बोले-एंट्री पर इतनी तेज आवाज कभी नहीं सुनी

IPL 2024: IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की मैदान में एंट्री पर हैरान रह गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मैदान में एंट्री पर फैंस की खुशी देखकर हैरान रह गए। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों ने उस समय जबरदस्त शोर मचाया, जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे। दर्शकों को इतनी बड़ी तादाद में धोनी को चीयर करते देखना सबसे अहम पल था।

धोनी के फैंस का दिखा पागलपन: कमिंस

मैच बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पैट कमिंस ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया। कमिंस ने कहा कि आज रात दर्शकों में पागलपन दिखा, जब एमएस मैदान पर बैटिंग करने आए तो इतनी शोर थी, जितनी मैंने कभी नहीं सुनी थी। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी सिर्फ दो गेंद खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे।

धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए मिचले के आउट होने पर खुश हुए CSK फैंस

CSK की पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर डेरेल मिचेल आउट हुए तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस की यह खुशी धोनी को बल्लेबाजी देखने के लिए थी। धोनी ने मैच में 2 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके अलावा SRH के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पिच अलग थी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा पिच धीमी हो गई। शिवम दुबे स्पिन पर अच्छा हमला कर रहे थे।

SRH ने CSK को हराया

कमिंस ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की भी तारीफें कीं। कहा, मैं शुरुआत में अभिषेक और ट्रेविस हेड के सामने गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा। बता दें, तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडेन मार्कराम के अर्धशतक और अभिषेक शर्मा की 12 गेंदों पर 37 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत SRH ने CSK को छह विकेट से हराया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...