back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SRH vs CSK: क्या चेन्नई के आगे आज चित होगी हैदराबाद? हार-जीत से तय हो जाएगा नंबर 2 और 4 का स्थान

IPL 2024 : आईपीएल में आज पांच बार की चैंपियन टीम सीएसके और एसआरएच के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों को अपने अंक बढ़ाकर प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आने का दबाव होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होनी है। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। अब तक खेले गए मैच के अनुसार सीएसके का पलड़ा भारी है। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद काफी पिछड़ी है।

चेन्नई जीतकर नंबर 2, हैदराबाद जीती तो 7वें से नंबर 4 पर पहुंचेगी

फिलहाल सीएसके ने तीन में से दो मैच जीते हैं। एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। हैदराबाद ने तीन में से एक मैच जीता है। टीम को दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। अगर, सीएसके आज का मैच जीतती है तो वह टॉप-2 में पहुंचेगी। वहीं, हैदराबाद बाजी मारती है तो उसके पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है।

मुस्तफिजुर की जगह कौन खेलेगा?

चेन्नई के लिए बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। वह कुछ काम के लिए अपने देश लौट चुके हैं। एक-दो मैच के बाद वह वापस आएंगे। अब रहमान की जगह टीम मथीसा पथिराना को मौका दिया जा सकता है। वहीं, शिवम दुबे को भी इम्पैक्ट सब के रूप में मौका मिल सकता है।

हैदराबाद की संभावित टीम

कप्तान पैट कमिंस, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।

चेन्नई की संभावित टीम

कप्तान रुतुराज गायकवाड़, विकेटकीपर एमएस धोनी, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, समीर रिवजी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: रविंद्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...