back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK Vs GT: CSK में शामिल हुआ ये बेहतरीन गेंदबाज; कप्तान-टीम मैनेजमेंट का बढ़ा सिरदर्द, जानें पूरा मामला माजरा

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। मैच से पहले CSK के तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना फिट हो चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। मैच से पहले CSK के तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना फिट हो चुके हैं। अब उनके आने से कप्तान और टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ चुका है। यह कंफ्यूजन खड़ा हो गया कि पाथिराना को खिलाया तो पिछले मैच में 4 विकेट लेने मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करना पड़ेगा। अब अंतिम निर्णय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ही लेंगे।

दोनों गेंदबाजों की अपनी-अपनी बेहतरीन खूबियां

सीएसके का दूसरा मैच भी चेपॉक में है। यहां की पिच स्लो है और मुस्तफिजुर जैसे गेंदबाज को फायदा मिल सकता है। वहीं, पाथिराना स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर हैं, उनकी स्पीड और यॉर्कर अच्छी है। पिछले सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट झटके थे। इस मैच में उन्हें अभी आराम करना पड़ सकता है।

रचिन और रुतुराज करेंगे ओपनिंग

डेब्यू मैच में ही तूफानी खेल दिखाने वाले रचिन रविंद्र और कप्तान रुतुराज ओपनिंग करेंगे। डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा और द ग्रेट एमएस धोनी के भरोसे मिडिल ऑर्डर रहेगा। गेंदबाजी में तीक्षणा, मुस्तफिजुर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, जड्डू, मिचेल पर जिम्मेदारी होगी।

विजयी टीमों के बीच जंग

इस सीजन में गुजरात और चेन्नई अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी है। चेन्नई ने पहले मैच में आरसीबी को मात दी थी। गुजरात टाइटंस ने टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को हराया था। अब आज के मैच में रोमांचक जंग दिख सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵