back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: ऋतुराज ने कर ली धोनी के खास रिकॉर्ड की बराबरी, जानें बतौर कप्तान कौन-सी उपलब्धि पाई

Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत के साथ की है। नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत के साथ की है। नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने खास उपलब्धि हासिल की।

पहले मैच में ही टीम को दिलाई जीत

ऋतुराज से पहले CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही यह रिकॉर्ड बनाए थे। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है, जब सीएसके ने नए कप्तान के नेतृत्व में जीत हासिल की है। इस वजह से गायकवाड़ अब धोनी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में सीएसके ने चेपॉक में जीत पाई है।

बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर पाए गायकवाड़

वैसे, इस मैच के दौरान कई बार गायकवाड़ अहम फैसले लेने से पहले धोनी से सलाह ले रहे थे। गायकवाड़ के बल्लेाबाजी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 15 रनों की पारी खेली।

कप्तानी का मुझ पर अतिरिक्त दबाव नहीं

गायकवाड़ ने कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि मुझे इस जिम्मेदारी को निभाने में अच्छा लगता है। मेरे ऊपर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं है। मुझे इसका अनुभव है कि कैसे इन परिस्थितियों को संभलना है। इसके साथ ही माही भाई भी मैदान पर थे। वहीं, गायकवाड़ ने कहा कि फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीन विकेट जल्दी मिलने से हमें रनों की गति पर ब्रेक लगाने का मौका मिला। इसे मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट कह सकता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, सिराज-श्रेयस की वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बाहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल की पहली चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है। 11 जनवरी से शुरू होने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...