CSK New Captain: धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, ऋतुराज नए कप्तान, जानें माही की कप्तानी का सफर

IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बदल गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। में टीम ने खिताब जीता था।
सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी और नवनियुक्त कप्तान ऋतुराज गायकवाड़।
सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी और नवनियुक्त कप्तान ऋतुराज गायकवाड़।रफ़्तार।

नई दिल्ली, रफ़्तार। IPL 2024 शुक्रवार से शुरू हो रही है। एक दिन पहले यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले सभी टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करते हैं। इस सीजन भी ऐसा हुआ, जहां सभी 10 टीमों के कप्तान ने फोटोशूट करवाया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस तस्वीर में नजर नहीं दिखे। उनकी जगह टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ दिखे। CSK ने भी यह साफ कर दिया है कि गायकवाड़ इस सीजन टीम के कप्तान होगे।

पिछले सीजन में एक और IPL खेलने का किया था वादा

धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किया। उनकी टीम पिछले सीजन में भी चैंपियन बनी थी। दरअसल, धोनी 42 साल के हो चुके हैं। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान धोनी काफी दिक्कत में नजर आ रहे थे। तब ऐसा लग रहा था कि वह इसी सीजन में रिटायर हो जाएंगे। फिर उन्होंने फाइनल मैच के बाद कहा था कि वह फैंस के लिए कम-से-कम एक और सीजन खेलेंगे। धोनी ने फैंस से किया वादा पूरा करने के लिए इस सीजन खेलने का फैसला तो लिया। हालांकि, बतौर कप्तान नहीं, बल्कि खिलाड़ी के तौर पर। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

गायकवाड़ का IPL में प्रदर्शन

आईपीएल में पहली बार रुतुराज गायकवाड़ को साल 2019 के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। उस सीजन में उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिल सका। अगले सीजन यानी साल 2020 में धोनी ने उन्हें मौका दिया और तब से गायकवाड़ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। उन्होंने आईपीएल में 52 मुकाबले खेले और 39.07 की औसत से 1797 रन बनाए हैं। गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के वाइट बॉल कप्तान हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in