back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mohammed Shami की सर्जरी पर PM का ट्वीट, जानें Modi ने क्या कहा

PM Modi Post on Mohammed Shami : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. शमी ने एंकल की सर्जरी करा ली है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. शमी ने एंकल की सर्जरी करा ली है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर किया है। पीएम ने शमी के पोस्ट को टैग कर लिखा है-आप इस पर विजय पा लेंगे। मोदी ने शमी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। शमी की सर्जरी पर पीएम का ट्वीट वायरल हो गया है। क्रिकेटर के फैंस मोदी के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।

क्या T-20 World Cup से भी बाहर होंगे शमी?

हाल में मो. शमी को IPL 2024 से बाहर होना पड़ा है। शमी को लेकर खबर आई थी कि वह एंकल इंजरी की वजह से IPL नहीं खेल सकेंगे। अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलेंगे। शमी ने ICC World Cup 2023 में धूम मचाया था। उन्होंने सबसे अधिक विकेट लिए थे। शमी को World Cup के शुरुआती 4 मैचों के बाद टीम की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। फिर भी वह सबसे अधिक विकेट गिराने वाले गेंदबाज बने थे।

फिर से वापसी के लिए काफी उत्सुक हूं : मो. शमी

मो. शमी ने पोस्ट लिखा है-मैं ऑपरेशन के बाद फिर से वापसी करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मुझे रिकवर होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा। इस पोस्ट से स्पष्ट है कि खिलाड़ी T-20 World Cup में वापसी कर सकते हैं। अभी T-20 World Cup शुरू होने में 4 महीने बचे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵