back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संन्यास के बाद पीएम मोदी ने लिखा अश्विन के नाम पत्र, कहा – 99 नंबर की जर्सी की हमेशा कमी खलेंगी…

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। उनके इस अचानक लिए फैसले ने फैंस सदमे है और साथ-साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम के सहयोगी भी हैरान हो गए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। भारतीय टीम के दिग्‍गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने ग्रेटेस्ट मैच विनर का टाइटल हासिल किया। रिटायरमेंट के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्विन के नाम एक भावुक पत्र लिखा। इस लेटर में पीएम ने 2011 के विश्व कप और 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी का भी जिक्र कर उनकी सराहना की है। 

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। उनके इस अचानक लिए फैसले ने फैंस सदमे है और साथ-साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम के सहयोगी भी हैरान हो गए है। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है। इस सीरीज के पांच मैचों मे से अश्विन ने ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए टेस्ट मैच समाप्‍त होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍याास लेने का एलान कर दिया है। अश्विन के इस फैसले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

क्रिकेट करियर के लिए अश्विन को बधाई प्र‍ेषित की 

पीएम मोदी ने टीम इंडिया के दिग्‍गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद उनके शानदार कॅरियर के लिए बधाई प्रेषित की है। कहा है कि, क्रिकेट के इतिहास में उनकी जर्सी नंबर 99 की कमी हमेशा खलेगी। पीएम मोदी ने अपने पत्र में अश्विन के द्वारा लिया गया इस फैसले को एक आश्चर्यजनक मोड़ बताया और इसे प्रत्याशित ऑफ-ब्रेक के बजाय एक अप्रत्याशित कैरम बॉल के बराबर बताया।

‘बहुत याद आएगी 99 नंबर जर्सी’

पीएम मोदी ने अपने में जिक्र करते हुए लिखा कि, “इंटरनेशनल क्रिकेट से आपके संन्यास के ऐलान बाद भारत और देश दुनिया के तमाम प्रशंसकों को आपने चौंका दिया। ऐसे समय में जब हर कोई और अधिक ऑफ-ब्रेक की उम्मीद कर रहा था, आपने एक कैरम बॉल फेंकी जिसने सभी को चकमा दे दिया। हालांकि, क्रिकेट प्रमी यह जानता है कि आपके लिए भी एक कठिन फैसला रहा होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ ही, क्रिकेट के मैदान पर अब जर्सी नंबर 99 की बहुत याद आएगी।”

पीएम मोदी ने लिखा, “दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों को उस उम्मीद की कमी हमेशा खलती रहेंगी, जो उन्हें तब महसूस होती थी जब आप गेंदबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरते थे। तब अकसर ऐसा महसूस होता था कि कि आप सामने वाली विरोधी टीमों के इर्द-गिर्द एक जाल बुन रहे हैं, जो किसी भी पल में शिकार को फंसा सकता है। क्रिकेट के इतिहास में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक मेन ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि पिछले कई सालों में टेस्ट में टीम की सफलता पर आपका कितना प्रभाव रहा है।”

अश्विन का क्रिकेट करियर

बता दें कि, अब गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद आर अश्विन ने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को विराम दे दिया। इस मैच में प्रदर्शन की बात करें तो, अश्विन ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 18 ओवरों में 1-53 रन दिए और बल्ले से 29 रन बनाए। अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2010 में शुरू हुआ जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया। एक साल बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सभी प्रारूपों में 765 विकेट लिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...