back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: भारत की हार पर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले-एक भी बल्लेबाज…

India vs England Test Match: हैदराबाद में टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हैदराबाद में टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। यह मैदान टीम इंडिया के लिए काफी लकी साबित होता है, लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद में टीम इंडिया को 14 साल बाद हार मिली है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि टीम से कहां चूक हुई, जिसकी वजह से हार मिली।

पहली पारी में और 70 रन बन सकते थे: द्रविड़

टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमें 231 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं करना था। हम मजबूत स्थिति में थे, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को अच्छे लक्ष्य तक पहुंचाया। हमें चेज करने के लिए आसान लक्ष्य मिल सकता था, लेकिन पोप की वजह से लक्ष्य बड़ा हो गया। द्रविड़ ने कहा कि जब हम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब पिच बैटिंग के लिए सही थी। हम पहली पारी में 70 रन और बना सकते थे। मगर, तीसरे दिन के खेल में हम 15 रन ही बना पाए।

3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया

द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया अच्छा खेली। पर, हमें और अच्छा खेलने की जरूरत है। हमारे 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा सके। राहुल ने कहा कि टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ज्यादातर व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं, जिस कारण टेस्ट में उनका अधिक अनुभव नहीं है। हालांकि खिलाड़ी भारत-ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही मुख्य टीम में जगह बनाए हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को इस कंडीशन में ढलने में समय लगेगा।

अगले मैच में वापसी करेंगे

हेड कोच ने भारत के स्पिन गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। द्रविड़ ने कहा कि टीम के तीनों स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अगले मुकाबले में जरूर वापसी कराएंगे। ओली पोप ने स्पिनरों के सामने स्विप शॉट अच्छा खेला, लेकिन हमारे स्पिनर जरूर वापसी करेंगे। अगले टेस्ट मैच में पोप को रोकने में कामयाब रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Team India reached Hanuman Temple: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav,...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...