back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Auction: रिकी पोंटिंग और ट्रेवर बेलिस की जबरदस्त खिंचाई, ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के गुस्से की वजह भारत

Ricky Ponting and Trevor Trolled: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दो पूर्व क्रिकेटरों की उनके देश में खूब आलोचना हो रही है। ये क्रिकेटर पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग और ट्रेवर बेलिस हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दो पूर्व क्रिकेटरों की उनके देश में खूब आलोचना हो रही है। ये क्रिकेटर पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग और ट्रेवर बेलिस हैं। दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में जारी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को छोड़कर आईपीएल को प्राथमिकता दी है। इससे वहां के लोग नाराज हैं।

आईपीएल टीम का कॉल आते ही दुबई रवाना

दरअसल, पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई है। यहां पोंटिंग ‘चैनल 7’ के साथ अपनी आवाज से समां बांध रहे। वहीं, ट्रेवर बेलिस बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम के कोच हैं, लेकिन जैसे ही आईपीएल ऑक्शन से पहले इनके पास उनकी आईपीएल टीमों ने कॉल किया। दोनों तुरंत दुबई के लिए रवाना हो गए।

3 दिन ही पोंटिंग ने की कमेंट्री

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच पर्थ में खेला गया। पोटिंगमैच में केवल तीन दिन ही कमेंट्री करने के बाद दुबई दौरे पर निकल पड़े। बता दें आईपीएल में जहां पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मुख्य कोच हैं। ट्रेवर बेलिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के मुख्य कोच हैं। अब दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का मानना है कि दोनों दिग्गजों का घरेलू क्रिकेट या लीग छोड़कर जाना दर्शाता है कि क्रिकेट में आईपीएल कितना हावी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵