back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Sharma चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लेंगे वनडे और टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास? रिटायरमेंट प्लान किया रिवील

Rohit Sharma Retirement : भारत को 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब हिटमैन ने वनडे और टेस्ट से संन्यास लेने पर अपडेट दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब रोहित की बढ़ती उम्र को देखकर कयास लगाए जा रहे कि वह अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। हाल में हिटमैन ने रिटायरमेंट का प्लान रिवील भी किया। 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर संशय


बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने स्पष्ट कर चुके हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी भारत रोहित की कप्तानी में ही खेलेगा। वैसे, शाह ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर कुछ नहीं कहा था। इस कारण कयास लगाए जा रहे थे कि कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी तक ही वनडे क्रिकेट खेलेंगे।

मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी : रोहित 


14 जुलाई को डलास में एक कार्यक्रम में रोहित से वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर सवाल पूछा गया तो क्रिकेटर ने कहा कि वह बहुत आगे की नहीं सोचते हैं। अभी फैंस उन्हें काफी खेलते देखेंगे। उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। यह जवाब सुनकर फैंस ने खूब तालियां बजाईं। 

2021 में रोहित बनाए गए थे कप्तान


2021 टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था। ‘हिटमैन’ की कप्तानी में भारत 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था। फिर 2024 में टीम विश्व कप जीत ली। भारतीय टीम को 13 साल बाद यह खिताब मिला है।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in


Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...