back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023: ‘टीम इंडिया को हराने के लिए इन खिलाड़ियों से बचना होगा’, 15 नवंबर को भारत खेलेगा सेमीफाइनल

Cwc 2023 Semifinal: आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत अब तक अजेय है। भारत से 8 टीमें टकराई, लेकिन कोई भी टीम इसके विजयरथ को नहीं रोक सकी। भारतीय टीम विश्व कप प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत अब तक अजेय है। भारत से 8 टीमें टकराई, लेकिन कोई भी टीम इसके विजयरथ को नहीं रोक सकी। भारतीय टीम विश्व कप प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर है। अगर, भारत अगला मुकाबला हार भी है तो भी टॉप पर रहेगा। टीम को 15 नवंबर को सेमीफाइनल खेलना है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम को हराने का तरीका बताया है। उन्होंने बाकी टीमों को सलाह दी है कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों से बच कर रहें, तभी उनको हराया जा सकता है।

भारत की गेंदबाजी भी इस बार बेहद शानदार: एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट ने यह सलाह फॉक्स क्रिकेट से बातचीत में दी है। उन्होंने कहा- भारत की बल्लेबाजी हमेशा से खतरनाक रही है, लेकिन इस बार भारत की गेंदबाजी भी शानदार है। यही कारण है कि भारत को अब तक हराया नहीं जा सका है। कहा- भारतीय टीम विराट कोहली के कारण चेज में काफी बेस्ट है। भारत को चेज काफी पसंद है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी मजबूत है। हालांकि इस विश्व कप में जो दिखा है, भारत डिफेंड करके मुकाबला और अधिक आसानी से जीत रहा है।

भारत को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाएं

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा-भारत के खिलाफ मुकाबला हो तो उनको पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जाए, क्योंकि रात होने के बाद भारत के तीनों तेज गेंदबाज मो. शमी, जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज को खेलना आसान नहीं हो रहा। दूसरी ओर कुलदीप यादव और जडेजा भी कमाल के खेल दिखा रहे हैं। इससे साफ है कि एडम गिलक्रिस्ट ने भारत सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एवं तीनों तेज गेंदबाज से बचकर रहने की सलाह दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵