back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup 2023: इंग्लैंड से जीत के बाद टीम इंडिया पहले पायदान पर, रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों की भी रैंकिंग बदली

World Cup Ranking: लखनऊ में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप के प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। टीम इंडिया करीब-करीब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लखनऊ में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप के प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। टीम इंडिया करीब-करीब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। विश्व कप में सभी टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा दिख रहा है, लेकिन कुछ बल्लेबाज और गेंदबाज ऐसे हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर टॉप स्कोरर और टॉप विकेट टेकर बने हैं।

रोहित शर्मा निकले विराट कोहली से आगे

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली जीरो पर आउट हुए थे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। इन्होंने 101 गेंदों पर 87 रन बनाए। इसके बाद वह कोहली को पछाड़कर वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से टॉप स्कोरर बन गए हैं। हालांकि टूर्नामेंट के फाइनल तक यह लिस्ट बदलती रहेगी।

टॉप रन स्कोरर

1. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)- 431 रन

2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 416 रन

3. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 406 रन

4. रोहित शर्मा (भारत)- 398 रन

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले

वर्ल्ड कप में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड से मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मो. शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। जसप्रीत बुमराह लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

टॉप गेंदबाज

1. एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 16 विकेट

2. जसप्रीत बुमराह (भारत)- 14 विकेट

3. मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)- 14 विकेट

4. मार्को जेनसन (साउथ अफ्रीका)- 13 विकेट

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...