back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vinod Kambli ने हॉस्पिटल से खुद दिया सेहत का अपडेट, चक दे इंडिया टाइटल सॉग पर डांस का वीडियो वायरल

पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों ठाणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहां वह चक दे इंडिया के टाइटल सॉन्ग पर थिरकते नजर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी खराब सेहत के चलते ठाणे के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए है। लंबे समय से बीमार चल रहे विनोद कांबली (Vinod Kambli) की सेहत में काफी हद तक सुधार आया है। हॉस्पिटल में डांस करते हुए उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चक दे इंडिया टाइटाल सॉग पर डांस करते देखे गए हैं। 

वीडियो में कांबली जोश के साथ नाचते दिखे 


कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को सेहत को लेकर अपडेट दिया है, डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में अब काफी सुधार हो रहा है, इस वीडियो में अस्पताल में कांबली को पूरे जोश के साथ नाचते हुए दिखाया गया है, जो उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार का संकेत देता है।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1873931735416922413

भारत के पूर्व बल्‍लेबाज और टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय कांबली को यूरिन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्‍या के बाद 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस बीच कई तरह की मेडिकल टेस्ट के बाद उनके दिमाग में थक्के का पता चला। इसके बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल से ठाणे में शिफ्ट कर दिया गया।

सेहत में पहले से काफी सुधार हुआ 


हॉस्पिटल में डॉ. विवेक त्रिवेदी की मौजूदगी में डॉक्टरों एक टीम उनका इलाज और देखरेख कर रही है। उन्हें यहां हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि, डॉक्टर उन्हें बीते सोमवार तक छुट्टी दे सकते हैं। लेकिन फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने अभी कुछ दिन और उन्हें हॉस्पिटल में अपनी निगरानी में रखने का फैसला किया है। हालांकि यह राहत की बात है कि उनकी सेहत में पहले के मुकाबले काफी सुधार दिख रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...