back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli को Google से मिला खास बर्थडे गिफ्ट, Sachin, Dhoni समेत कई दिग्गजों से इस मामले में निकले आगे

Virat Kohli on Google Search: टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग क्रिकेटरों में सबसे अधिक है। ट्विटर या इंस्टाग्राम हो, कोहली का बोलबाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग क्रिकेटरों में सबसे अधिक है। ट्विटर या इंस्टाग्राम हो, कोहली का बोलबाला है। मैदान पर गेंदबाजों की धुलाई करते कोहली को देखा होगा। अब इन्होंने सोशल मीडिया पर भी जलवा बिखेरा है। उन्होंने इस मामले में भी इतिहास रचा है। अब गूगल ने कोहली को खास तोहफा दिया है।

25 साल में सर्च किए गए क्रिकेटरों में कोहली नंबर 1

गूगल ने 25 वर्षों में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। बता दें कोहली को क्रिकेट की दुनिया में 25 वर्षों में सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। इससे आप कोहली की फैन फॉलोइंग समझ सकते हैं। गूगल द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोहली सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों में पहले स्थान पर हैं। सबसे अधिक सर्च किए जाने एथलीट में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं।

इस साल गिल किए गए सबसे अधिक सर्च

गूगल ने 2023 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटरों की भी सूची जारी की है। इसमें पहले स्थान पर कोहली और रोहित से आगे शुभमन गिल हैं। गिल इस साल सबसे अधिक सर्च किए गए क्रिकेटरों में पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र हैं। तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं। पांचवें स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵