back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

iQoo Neo 7 Pro स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां देखें प्रमुख फीचर्स

4 जुलाई को भारत में एंट्री करेगा iQoo Neo 7 Pro स्मार्टफोन। कंपनी ने किया कुछ प्रमुख स्पेसिफिकशस का खुलासा।

iQoo Neo 7 Pro: iQoo कंपनी बहुत जल्द भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन iQoo Neo 7 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन 4 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन का पोस्टर टीज किया है। कंपनी द्वारा टीज पोस्टर के अनुसार यह स्मार्टफोन ऑरेंज कलर ऑप्शन में वीगन लेदर बैक के साथ पेश किया जा रहा है। टीज़ की गई तस्वीर में सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है। कंपनी ने अब स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। हम यहां आपको इसके प्रमुख फीचर्स बताने वाले हैं।

क्या होंगी कीमत?

कंपनी iQoo Neo 7 Pro स्मार्टफोन को 4 जुलाई को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। अभी कंपनी के द्वारा इसके कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल, मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह स्मार्टफोन आपको भारत में 38,000 से 42,000 रुपए के बीच में मिल सकता है।

iQoo Neo 7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

iQoo Neo 7 Pro स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Qualcomm snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट प्रोसेसर के साथ आ रहा है। वहीं, इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में आपको 50MP मुख्य के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा मिल जाता है। वहीं, इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। पावर के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या आप भी अपने बजट से महंगा फोन ले रहे हैं? ‘2-6-10’ रूल बताएगा सही बजट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल हर हफ्ते नया स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। शानदार कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन देखकर किसी का भी मन...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵