back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Badlapur: प्रदर्शनकारियों पर महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 FIR दर्ज, 40 पुलिस की गिरफ्त में

महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों से हुए यौन अनाचार के मामले में हिसंक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए 300 लोगों पर FIR दर्ज की है, जबकि 40 लोगों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 13 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण की खबर जैसे ही 16 अगस्त को सामने आई तभी से बवाल मचा हुआ है। यह घटना तब सामने आई जब 16 अगस्त को एक बच्ची ने अपने साथ हुए कृत्य को अपने परिवार को बताया। घटना के संज्ञान में आते ही लोग रेलवे ट्रैक पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल में भी तोड़ फोड़ की गई है। पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद कर दिया है और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई की है।

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के आदेश

बच्चियों से यौन शोषण का मामला सामने आते ही लोगों का गुस्सा देखने को मिला। देखते ही देखते विरोध इतना हिंसक हो गया कि 12 एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा, जबकि 30 लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। सरकार और ठाणे प्रशासन इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नही है, लिहाजा उपद्रव फैलाने के आरोप में ठाणे पुलिस ने 300 लोगों पर एफआईआर दर्ज की जबकि 40 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस आज इन उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करेगी।

स्कूल प्रशासन पर उठ रहे हैं सवाल

बच्चियों के अभिभावकों का आरोप है कि लडकियों के टॉयलेट की साफ सफाई के लिए महिला सफाईकर्मी क्यों नही थी। पुलिस सूत्रों ने प्राथमिक जांच में यह भी पाया कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। हालांकि दवाब के चलते स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल, क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सीएम शिंदे ने प्रदर्शन के बताया विपक्ष की साजिश

घटना के बाद से ही महाराष्ट्र सीएम शिंदे लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होनें अपने ताजा बयान में आरोप लगाया कि- ‘हिंसक प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों की साजिश के तह्त किया गया था, हिंसा फैलाने के पीछे विपक्ष का हाथ है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...