back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2025 में राहुल गांधी से ज्यादा सफल होंगी बहन प्रियंका, सीएम योगी और अखिलेश के लिए ज्योतिषियों के ये दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम योगी और अखिलेश यादव के लिए वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने कुंडली तैयार की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश-दुनिया में लोग नए साल का स्वागत जोश के साथ करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में साल 2025 भारतीय राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। देश के मशहूर राजनेताओं की कुंडली वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने तैयार की है। उन्होंने सांसद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की कुंडली तैयार की है। तैयार की गई इन कुंडलियों को लेकर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि राजनेताओं के नाम के आधार पर कुंडली बनाई जाती है, जिसके मुताबिक वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के ग्रहों की चाल काफी तेज है। 

राहुल गांधी के नाम पर शनि की दृष्टि पंचम भाव 

उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के परिवार में नेहरूजी और इंदिराजी की कुंडली के अनुसार तृतीयेश चतुर्थी और सूर्य का योग था, जो प्रियंका गांधी में भी देखा जाता है। इसके अलावा चंद्रमा, राहुल और शुक्र भी मौजूद हैं जो राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। जबकि सांसद राहुल गांधी के नाम पर शनि की दृष्टि पंचम भाव में है और सप्तम भाव मेष राशि का है। ऐसे में इन राजनेताओं के करियर में राजनीतिक बातें काफी अहम मानी जाती हैं। इन राशियों के आधार पर प्रियंका गांधी की राजनीतिक बातें राहुल गांधी से भी ज्यादा सफल साबित होंगी। 

सीएम योगी के ज्यादातर राजनीतिक पैंतरे सफल होंगे

दूसरी ओर पंडित उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध राजनेताओं की नाम कुंडली के बारे में बताया कि सीएम योगी के नाम के अनुसार सूर्य धनु राशि में स्थित है, जिससे उनके अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। वैसे भी सूर्य को राजा बनाने के लिए जाना जाता है, इसलिए राशि के अनुसार सीएम योगी के ज्यादातर राजनीतिक पैंतरे सफल होंगे। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव की नाम राशि और ग्रह स्थितियां साल 2025 में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही हैं। अखिलेश यादव को उनके करीबी लोग धोखा दे सकते हैं। साल 2025 में भारतीय राजनीति में स्थिरता आएगी। साल 2025 भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...