back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Special Train: गर्मियों में इन शहरों के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगी टाइमिंग

Summer Special Train 2024 : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने गर्मियों की छुट्टी में दो बड़े शहरों के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कुछ ही दिनों में गर्मियों की छुट्टी शुरू हो जाएगी। काफी संख्या में लोग घूमने-फिरने जाएंगे। इसके मद्देनजर रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। पूर्वी रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर दिया है। ये ट्रेनें बेंगलुरु से मालदा टाउन के बीच चलेंगी। ट्रेनें अप और डाउन दोनों ओर से संचालित की जाएंगी।

बेंगलुरु-मालदा टाउन ट्रेन की टाइमिंग

पूर्वी रेलवे ने अधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि बेंगलुरु-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन (06563) 14 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन 5 मई 2024 तक दोनों शहरों के बीच कुल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन बेंगलुरु से रात 23.40 बजे चलकर तीसरे दिन शाम 4.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। ट्रेन हर रविवार को दोनों शहरों के बीच संचालित की जाएगी।

मालदा टाउन से बेंगलुरु वाली ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन मालदा टाउन से बेंगलुरु के लिए समर स्पेशल ट्रेन (06564) हर बुधवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन मालदा टाउन से बेंगलुरु के बीच कुल चार फेरे लगाएगी। ट्रेन का संचालन शुरू है। यह 8 मई 2024 तक जारी रहेगा। ट्रेन मालदा टाउन से शाम में चार बजे रवाना होकर तीसरे दिन 9.30 सुबह में बेंगलुरु पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

बेंगलुरु से मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन के जरिए 7100 अतिरिक्त बर्थ का इंतजाम यात्रियों के लिए कर रही है। यह ट्रेन आने और जाते समय न्यू फरक्का, रामपुरहाट, भोलपुर और डंकुनी के बीच रुकेगी। ट्रेन में जनरल के अलाना स्लीपर और एसी कोच हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेन यात्रियों के लिए झटका! रेलवे ने इस रूट की कैंसिल कर दी कई ट्रेनें, मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश में प्रतिदिन लाखों लोग ट्रेन के माध्यम से यात्रा करते हैं। यह सफर न केवल आरामदायक और किफायती...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵