back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनके दिमाग में गंदगी…SC ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर अलाहाबादिया को गिरफ्तारी से सशर्त राहत दी

रणवीर अलाहाबादिया ने अपने ऊपर हुई FIR को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। SC ने उनकी गिरफ्तार पर सशर्त रोक लगा दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रणवीर अलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर एक ऐसा अभद्र औऱ अश्लील बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ कई राज्यों में FIR दर्ज की गई। अलाहाबादिया ने इस FIR को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अलाहाबादिया की सशर्त गिरफ्तारी से रोक तो लगा दी है। हालांकि कोर्ट ने इसपर मामले पर तीखी टिप्पणी भी की। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इन लोगों के दिमाग में गंदगी भरी हुई है। कोर्ट ऐसे लोगों का केस क्यों सुने।

SC ने गिरफ्तारी से राहत दी

जस्टिस सूर्यकांत ने रणवीर अलाहाबादिया की अभद्र टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है। अगर आप पॉपुलर हैं तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप जो मन में आए बोल सकते हैं। आप लोगों के माता-पिता का अपमान कर रहे हैं। जो भी टिप्पणी की गई है वह विकृत मानसिकता का प्रदर्शन है। हालांकि कोर्ट की तीखी प्रतिक्रिया देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि कोर्ट किसी भी प्रकार की राहत देने के मूड में नहीं है। लेकिन SC ने रणवीर अलाहाबादिया को राहत देते हुए सशर्त उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। कोर्ट ने India’s Got Latent शो के प्रसारण पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया है। रणवीर को अपना पासपोर्ट थाने में दर्ज कराना होगा।

रणवीर के वकील पर भी बिफरा सुप्रीम कोर्ट

रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि उनके क्लाइंट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। उनके ऊपर ईनाम रखा जा रहा है। कोर्ट के द्वारा जब पूछा गया कि क्या आप इस टिप्पणी का समर्थन कर रहे है? तो वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि “निजी तौर पर मैं इस टिप्पणी का समर्थन नहीं करता। लेकिन क्या यह इतना बड़ा मुद्दा है कि आरोपी पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून ने उनके लिए कई खास अधिकार (Women Rights During Arrest) तय किए हैं, ताकि उनकी...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵