back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Samay Raina ने डिलीट कर दिए India’s Got Latent के सारे वीडियो, लिखा- मेरा मकसद केवल…

रणवीर इलाहाबादिया और शो में जज के तौर पर शामिल कॉमेडियन समय रैना समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। बढ़ते मामले को देखते हुए जहां रणवीर ने तुरंत एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से माफी मांगी है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क।इंडियाज गॉट लेटेंट‘ शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के एक भद्दे कमेंट के बाद इस शो को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया और शो में जज के तौर पर शामिल कॉमेडियन समय रैना समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। बढ़ते मामले को देखते हुए जहां रणवीर ने तुरंत एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से माफी मांगी है तो वहीं अब विवाद के चार दिनों के बाद समय रैना ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने ट्वीट कर क्‍या कहा।


स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने चैनल से शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं और अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ लोगों को एंटरटेन करना है। 

रैना ने अपनी पोस्‍ट में ये लिखा 

समय रैना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।

https://x.com/ReheSamay/status/1889681505888190614

रणवीर इलाहाबादिया का माफीनामा

इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि उनका कमेंट अनुचित था और उनके जजमेंट में कमी आई थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘मेरा कमेंट न केवल अनुचित थी, बल्कि यह फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है, मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं। पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले। 

जानिए क्‍या है विवाद 

रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में पहुंचे थे। एक एपिसोड में उन्‍होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में विवादित सवाल पूछा था। उनके द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आलोचनाओं की झड़‍ी लग गई थी। इस मामले में सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा और अन्य लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जेमी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, तान्या मित्तल की मिमिक्री ट्रोलिंग से नहीं लिया सोशल मीडिया से ब्रेक…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के फैसले की वजह साफ कर दी...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵