back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi: वाराणसी में दो नावों की टक्कर, बीच गंगा में फंस गए 60 लोग, NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के बीच दो नावों में टक्कर हो गई जिसमें 60 लोग पानी में गिर गए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और NDRF की टीम ने सभी को बचा लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के बीच दो नावों में टक्कर हो गई, जिसमें 60 लोग पानी में गिर गए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सभी को बचा लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घाट पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि स्थानीय लोगो के मुताबिक, नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे कई यात्री पानी में गिर गए। हादसे के पीछे की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिससे वह असंतुलित हो गई।

बचाव कार्य जारी

जैसे ही हादसे की सूचना मिली, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, स्थानीय गोताखोर भी पानी में डूबे यात्रियों की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है और नावों की आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अभी तक किसी भी यात्री की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।अभी तक किसी भी यात्री की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

सतर्कता के निर्देश जारी

इस हादसे के बाद प्रशासन ने गंगा में नावों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नाविकों को क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई है।यह हादसा एक बड़ा सबक है, जिससे सीख लेकर आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...