back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनकम टैक्स की कार्रवाई, तमिलनाडु में प्रमुख पार्टी को हवाला के जरिये 200 करोड़ रुपये पहुंचाने की योजना नाकाम

Income Tax Department: जानकारी के अनुसार पहचान किये गए जोसेफ के सदस्यों में अप्पू, सेल्वम, मोनिका विरोला और सुरेश शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय(ED) इस मामले को अपने हाथो में ले सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आयकर विभाग ने तमिलनाडु में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के लिए 200 करोड़ रुपए की हवाला राशि को भारत लाने के प्रयास को विफल कर दिया है। आयकर विभाग ने 10 अप्रैल 2024 को विनोथ कुमार जोसेफ को चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया है।

आयकर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है

दरअसल आयकर विभाग के अधिकारियों ने मलेशिया से निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिक विनोथ कुमार जोसेफ को अपनी हिरासत में लिया है। आयकर विभाग ने उसे पकड़कर उसके दुबई, मलेशिया और भारत के बीच संचालित एक महत्वपूर्ण हवाला नेटवर्क में शामिल होने का खुलासा किया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने विनोथ कुमार जोसेफ के बयान दर्ज कर लिए हैं और उसके पास से मोबाइल फोन, आईपैड और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। विनोथ कुमार जोसेफ के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट्स से तमिलनाडु की एक राजनीतिक पार्टी को हवाला के माध्यम से दुबई से चेन्नई पैसा लाने की योजना का सुझाव वाला मैसेज मिला है। जिसको लेकर आयकर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी हवाले के माध्यम से 200 करोड़ रुपये लाने की योजना बना रहा था

मिली जानकारी के अनुसार विनोथ कुमार जोसेफ के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप चैट से जानकारी मिली है कि जोसेफ तमिलनाडु में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के लिए हवाले के माध्यम से दुबई से चेन्नई 200 करोड़ रुपये लाने की अपनी योजना बना रहा था। जिसको आयकर विभाग की टीम ने असफल कर दिया है। जोसेफ के साथ इस योजना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान हो गयी है। जानकारी के अनुसार पहचान किये गए जोसेफ के सदस्यों में अप्पू, सेल्वम, मोनिका विरोला और सुरेश शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय(ED) इस मामले को अपने हाथो में ले सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...