back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Central Railway Mega Block:आज से 3 दिनों तक मुंबई रूट की 930 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने लिया 63 घंटे का मेगा ब्लॉक

Indian Railways: रेलवे के इस मेगा ब्‍लॉक के चलते मुंबई की लोकल ट्रेनों की सेवाएं और लाखों यात्रियों के काम प्रभावित होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। आर्थिक राजधानी मुंबई की 930 लोकल ट्रेनें आज से अगले तीन दिनों तक रद्द हैं। मध्य रेलवे ने 30 मई की मध्य रात से 63 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के चौड़ीकरण की परियोजनाओं के लिया गया है। ब्लॉक रविवार की शाम 3:30 बजे खत्म होगा। मध्य रेलवे अपने चार कॉरिडोर–मेन, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और उरण पर हर दिन 1800 से ज्यादा लोकल ट्रेनें चलाती है। इन ट्रेनों से 3 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। रविवार तक लोकल और लंबी दूरी की दोनों ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मेगा ब्लॉक क्या होते हैं?

‘मेगा ब्लॉक’ रेलवे की भाषा में उस समय को कहते हैं, जिस दौरान रेलवे ट्रैक के किसी खास हिस्से को पूरी तरह से बंद करता है। आमतौर पर यह बंद रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़े मेंटेनेंस, मरम्मत, अपग्रेड या निर्माण के लिए किया जाता है। मेगा ब्लॉक को नियमित ट्रेन सेवाओं में व्यवधान को कम करने और काम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने को लगाया जाता है। आमतौर पर मेगा ब्लॉक महत्वपूर्ण परियोजनाओं-जैसे पटरी रिन्यूवल, सिग्नल प्रणाली अपग्रेड, पुलों की मरम्मत या नए इन्फ्रास्ट्रक्चर के कंपोनेंट लगाने के लिए लगाए जाते हैं।

लोकल ट्रेनें क्यों रद्द की गईं?

मुंबई में ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5 और 6 की चौड़ाई कम होने से काफी अधिक भीड़ होती है। इन प्लेटफॉर्मों से लोकल और मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इन प्लेटफॉर्म के 2-3 मीटर चौड़ीकरण के लिए 63 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। रेलवे ने इस दौरान आज 161 ट्रेनें, शनिवार की 534 और रविवार की 235 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे 444 उप नगरीय सेवाओं को कम दूरी के साथ चलाएगा। इनमें से आज सात, शनिवार को 306 और रविवार को 131 ट्रेनें कम दूरी तय कर चलेंगी। कुल 446 लोकल ट्रेन सेवाएं, जिनमें से शनिवार को 307 और रविवार को 139 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों से शुरू की जाएंगी।

बेहद जरूरी होने पर लोकल ट्रेनें से यात्रा करें: रेलवे

लोकल ट्रेन सेवाओं के अलावा इस ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करें। केंद्रीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा है कि शुक्रवार से रविवार तक मेन और हार्बर लाइनों पर 72 मेल-एक्सप्रेस और 956 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। वाडाला, दादर, ठाणे, पुणे, पनवेल और नाशिक स्टेशनों से कई मेल-एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को कम दूरी तय कर चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें इन स्टेशनों से ही संचालित की जाएंगी।

पहले भी किया जा चुका है मेगा ब्लॉक

रेलवे ने अक्टूबर 2023 में मुंबई में ट्रांस-हार्बर लाइन के मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया था। अगस्त 2023 में रक्षाबंधन के आसपास सूरत में 56 घंटे के मेगा ब्लॉक की वजह से मुंबई- गुजरात वाली कम-से-कम 48 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द की गईं थीं। इससे लगभग 75 हजार यात्री प्रभावित हुए थे। कई ट्रेनें बीच में रोक दी गई थीं। इन दो दिनों में 29 ट्रेनों को दूसरी ओर मोड़ा गया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेल सबसे आसान और किफायती साधन है। रोज लाखों की संख्या में इसका...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵