back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: इनेलो का सियासी भविष्य तय करेगी कैथल, प्रदेश की विधानसभा में अभी एक ही विधायक रैली

कैथल में चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को होने वाली रैली के बहाने इंडियन नेशनल लोकदल प्रदेश में नई राजनीतिक जमीन तलाशने में लगी है। अभी रैली में शामिल होने वाले नेताओं पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

कैथल, 23 सितंबर (हि.स.)। कैथल में चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को होने वाली रैली के बहाने इंडियन नेशनल लोकदल प्रदेश में नई राजनीतिक जमीन तलाशने में लगी है।प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर आई इंडियन नेशनल लोकदल अब अपनी साख बचाने के लिए रैली को कामयाब करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। रैली पर राजनीतिक पार्टियों के साथ आम लोगों की भी नजर लगी हुई है। अभी रैली में शामिल होने वाले नेताओं पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को दे चुके है न्यौता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रैली में शामिल होने पर हर आदमी की निगाह रहेगी। अभय चौटाला कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को तो न्यौता भी दे चुके हैं। अभय चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अपने दम पर सरकार बनाने के बयान से खफा हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं। विधानसभा में केवल एक सीट होने के बाद अब इनेलो प्रदेश में अपना कितना जनाधार बड़ा पाएगी। यह आने वाले विधानसभा चुनाव में ही पता लगेगा। इस आयोजन को विपक्षी एकता के प्रदर्शन के तौर पर पेश किया जा रहा।

रैली में शामिल होंगे रामपाल माजरा, पार्टी से कोई वास्ता नहीं

कलायत और पाई से तीन बार विधायक रह चुके इनेलो के पूर्व नेता रामपाल माजरा चौधरी देवीलाल के जन्मदिन पर होने वाली इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने इनेलो में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। ‌रामपाल माजरा ने कहा कि अभय चौटाला उनसे मिलने के लिए उनके निवास पर आए थे और उन्हें रैली में आने के लिए न्योता दिया था। उन्होंने यह न्यौता स्वीकार कर लिया है और वह रैली में शामिल होंगे। ‌ इनेलो में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि वे देवीलाल के सम्मान में इस रैली में शामिल होंगे। देवीलाल उनके आदर्श रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं। 4 साल पहले भाजपा ज्वाइन करने के बाद रामपाल माजरा का इस पार्टी से भी मोह भंग हो चुका है।

इनेलो और अकाली दल के रिश्तों का नवीनीकरण होगा रैली में

यह रैली अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु के बाद इनेलो के साथ नए रिश्तों का भी नवीनीकरण कही जा रही है। ‌दरअसल अकाली दल और ओमप्रकाश चौटाला फैमिली के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। इन रिश्तों का ही इस्तेमाल करते हुए नीतीश कुमार कौशिश कर रहे हैं कि अकाली दल को साथ ले आया जाए। खबर है कि अकाली दल का रुख भी नरम है। इस बीच अकाली दल ने भी एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे माना जा रहा है कि उसने भाजपा की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। रविवार को अकाली दल ने पंजाब की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी तय कर दिए। इनमें अमृतसर और गुरदासपुर भी शामिल हैं, जहां से भाजपा ही चुनाव लड़ती दिख रही है। इसके अलावा होशियारपुर सीट पर भी भाजपा का दावा रहा है। भाजपा के पूर्व नेता अनिल जोशी को अमृतसर का प्रभारी बनाया गया है। जो 2021 में ही अकाली दल में आए थे।

लोगों के बैठने के लिए विशाल पंडाल, नेताओं के लिए बनाई दो स्टेज

नई अनाज मंडी एक्सटेंशन में होने वाली रैली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोगों के बैठने के लिए 750 बाय 280 फुट का विशाल पंडाल लगाया गया है। पंडाल में आगे बैठने के लिए महिलाओं के लिए स्थान रखा गया है। पूरे पंडाल को 6 से 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। पंडाल के एक और कलाकारों के लिए स्टेज बनाई गई है। स्थानीय और बाहरी नेताओं के लिए दो अलग-अलग स्टेज बनाई गई है।

स्थानीय नेताओं के लिए 50 फुट लंबी और 40 फुट चौड़ी स्टेज बनाई गई है। इस स्टेज के ऊपर देशभर से आए मेहमान नेताओं के लिए 12 फुट चौड़ी और 30 फुट लंबी स्टेज बनाई गई है। कैथल रैली में जिन लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनमें सुखबीर बादल (शिरोमणि अकाली दल), फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नीतीश कुमार (जेडी-यू), तेजस्वी यादव (राष्ट्रीय जनता दल), सीताराम येचुरी (सीपीआई) आदित्य ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), डेरेक ओ’ब्रायन (तृणमूल कांग्रेस), पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) शामिल हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵