बारिश और ओले से बदला दिल्ली- एनसीआर का मौसम, तेज हवाओं ने कराया फिर सर्दी का अहसास, फसलों को नुकसान

शनिवार तड़के मौसम ने फिर करवट बदली और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने 8 बजे प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश और ओले से बदला दिल्ली- एनसीआर का मौसम, तेज हवाओं ने कराया फिर सर्दी का अहसास, फसलों को नुकसान

दिल्ली/ कैथल, एजेंसी। शनिवार तड़के मौसम ने फिर करवट बदली और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। दिल्ली सहित पूरे एनसीआर का मौसम बदल गया है। जहां दिल्ली सहित एनसीआर के कई जिलों में बारिश और ओले से एक बार फिर सर्दी का अहसास कराया है। वहीं, हरियाणा के मौसम विभाग ने 8 बजे प्रदेश के 12 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई जगहों पर ओले गिरने के बाद शाम को मौसम साफ हो गया था। लेकिन शनिवार को अचानक आकाश में फिर बादल गिराए और बरसात शुरू हो गई। बरसात के कारण प्रदेश के तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च तक मौसम इसी तरह रंग बदलता रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर के चलते 17 से 20 मार्च तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है। किसान ओले गिरने की संभावना से चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बाद हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, बारिश के बाद फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा।

बारिश से प्रदेश के 12 जिले रहेंगे प्रभावित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह अल्प अवधि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार प्रदेश में अगले तीन घण्टों के दौरान हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाएं चलने व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश से फसल को नुकसान

अचानक हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जिसके चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल नीचे बिछ गई है। इस समय गेहूं पकने की तरफ है। ऐसे में अगर अगले दो से तीन दिन बारिश का मौसम रहता है तो किसानों को इसका नुकसान हो सकता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in