नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | अब तो हर जगह पर वैलेंनटाइन डे की चर्चा हो रही है। लेकिन इस समय कई लोग अकेला महसूस कर रहे हैं। पर जिंदगी जीने के लिए किसी और के प्यार की ज़रूरत नहीं है, खुद से प्यार करना सीखें तो आपकी लाइफ आसान हो जाएगी और वेलेंटाइंस डे अच्छे से गुजरेगा।
सेल्फ लव पर करें फोकस
एसएडी यानि सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर के शिकार लोग खुद को लेकर सेल्फ कंपैशन नहीं दिखाते। फास्ट लाइफ में अपने बारे में सोचना भी जरुरी है। अपने लिए समय निकालने से खुद को अच्छा फील होता है। लेकिन कभी हम ब्रेकअप की वजह से बुरा फील करते हैं। तो इस दौरान निराश होने की जरुरत नहीं है। आपको हमेशा मन की सुनना चाहिए। पसंदीदा चीजों को करने का समय निकाल सकते हैं। जिस काम को करने में खुशी होती है। उन चीजों को हमेशा सीखते रहें। इससे आपको सेल्फ मोटिवेशन मिलने लगता है।
सिंगल दोस्तों के साथ करें डेटिंग
आपके काफी करीबी दोस्त होंगे। अगर अकेले हैं तो उनके साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आप रिलैक्स फील करते रहेंगे। आपको अकेलापन भी महसूस नहीं होगा। इससे आपको ब्रेन भी बेहतर होती है। मन में आपके आत्मविश्वास बढ़ना शुरु होता है।
लव को ट्रिगर करने वाली चीजों से बचे
इस दौरान रोमांटिक फिल्म और लव साॅन्ग सुनना चाहिए। जिससे आप अकेलापन महसूस करने लगते हैं। लव इमोशन को ट्रिगर कर रही चीजों से दूरी बनाते रहें। इससे टेंशन और चिंता से फ्री हो जाते हैं। इनके अलावा सेल्फ केयर सबसे अहम होती है।
सैल्फ पैम्परिंग पर करें फोकस
आप कुछ वक्त सैलून, पार्लर के अलावा बाॅडी स्पाॅ में समय गुजारें। इसके अलाव आप फेवरेट एक्टीविटी करते रहें। जिससे आपके मन को खुशी मिलती है। अपने को महत्व देना काफी जरुरी होता है। अपनी फेवरेट चीजों पर फोकस करते रहें। वो चीज जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। उन चीजों को करते रहना चाहिए।
फेवरेट खाना खाएं
आप अकेले रहते हैं तो खुद की खुशी का ख्याल रख सकते हैं। खुशी का ख्याल रख सकते हैं। अपना पसंदीदा खाना खुद बनाएं। इस जायके के साथ खुशी बढ़ जाती है। इसके अलावा खुद को व्यस्त रखने के लिए कुछ बेहतर विकल्प होते हैं। इसके अलावा आप दोस्तों से भी ये बात साझा कर सकते हैं।
खुद को तोहफा दें
वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट पाने की विश सभी को होती है। पार्टनर के सात न होने से खुद को अकेले न महसूस करवाएं। मन ही मन खुद को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। इसके अलावा खुद को खास तोहफा दे सकती हैं। इससे सेल्फ लव बढ़ जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




