back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कील मुंहासो से चेहरा हो गया है खराब, तो इस्तेमाल करें चारकोल फेस पैक

प्रदूषण और धूल मिट्टी की वजह से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है जिसकी वजह से पिंपल्स और मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में आपको चारकोल फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चेहरे को साफ सुथरा बनाने के लिए और प्रदूषण से बचाने के लिए चारकोल फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर धुएं या प्रदूषण का असर हो रहा है तो इससे तुरंत चेहरा डीप क्लीन हो जाता है। गंदगी को चेहरे के अंदर से साफ करने के लिए यह एक बेहतर तरीका है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। अगर चेहरे के पोर्स बंद हो गए हैं एक्ने की प्रॉब्लम हो रही है तो चारकोल फेस पैक इन सभी के लिए बहुत फायदेमंद है। चेहरे की गंदगी को खींचने के लिए यह फेस पैक ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर लगाती हैं।

एक्टीवेटेड चारकोल 

मार्केट में आपको एक्टीवेटेड चारकोल मिल जाता है। इस फेस पैक को नारियल के छिलके, बांस और नेचुरल चीजों से बनाया जाता है। यह चेहरे को अंदर से साफ करता है और टॉक्सिंस को सुख लेता है जिससे चेहरा चमकदार और खूबसूरत बन जाता है। अगर आपको बार-बार पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको यह फेस पैक इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

घर पर बनाएं फेस पैक 

चारकोल फेस पैक मार्केट में आसानी से मिल जाता है लेकिन यह केमिकल बेस्ड भी हो सकता है। इस तरह से आपका चेहरा खराब हो जाएगा इसलिए आपको यह घर पर ही तैयार करना चाहिए। घर पर बनाने के लिए एक चम्मच चारकोल पाउडर, दो चम्मच ऐलोवेरा जेल को एक साथ मिला लेना है। अब इसमें टी ट्री ऑयल डालकर अच्छा सा पेस्ट बना लेना है। 

कैसे लगाएं

चारकोल फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले इसे थोड़ी देर के लिए अपने चेहरे पर छोड़ दीजिए। कम से कम आपको यह अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए रखना है। जब यह फेस पैक चेहरे पर सूख जाता है तो गंदगी और एक्स्ट्रा तेल खींच लेता है। जब यह फेस पैक चेहरे पर सुख जाए तो इसे धीरे-धीरे स्क्रब कर दीजिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...