नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अब मौसम बदल रहा है ऐसे में मच्छरों का प्रकोप दिखना शुरू हो जाता है। मच्छरों के आतंक से बचने के लिए ज्यादातर लोग क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल करते हैं। इससे थोड़ी देर के लिए मच्छरों से तो बच सकते हैं लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। लोगों को इस तरह की क्रीम के बारे में बहुत कम जानकारी होती है इस वजह से साइड इफेक्ट का शिकार हो जाते हैं। आपको इस तरह की क्रीम से होने वाले नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।
जलन
मच्छर से बचने वाली क्रीम रोजाना लगने से त्वचा में जलन होने लग जाती है। मच्छर भगाने वाली क्रीम में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचती है। इस वजह से रैशेज और एलर्जी होने लगती है।
रूखापन
अगर आप चाहते हैं कि आपको मच्छर ना काटे और आप ऐसे में क्रीम लगा रहे हैं तो आपको सोच समझ कर लगाना चाहिए। मच्छरों से बचने वाले क्रम में अल्कोहल और ड्राइंग एलिमेंट्स होते हैं। यह हमारी त्वचा को रूखा सूखा और बेजान बना देते हैं।
हो सकती है बीमारी
मच्छरों से बचने के लिए क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए कि इससे कई तरह की बीमारी हो सकती है। मच्छर से बचने वाली क्रीम लगाने पर सिर में दर्द, मतली, चक्कर आना जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है।
आंखों में परेशानी
मच्छरों वाली क्रीम की वजह से आंखों में भी जलन महसूस होने लग जाती है। इस क्रीम की गंध ऐसी होती है कि यह नाक को भी प्रभावित करती है। इस तरह से नोजल इन्फेक्शन भी हो सकता है।
क्रीम के इस्तेमाल से बचें
आपको ऐसी कोई भी क्रीम नहीं लगानी चाहिए जो आपकी त्वचा को नुकसान करता हो। सेंसेटिव स्किन पर खासकर जल्दी असर होने लग जाता है। मच्छरों से बचने के लिए किसी भी तरह की क्रीम त्वचा पर इस्तेमाल न करें।





