नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी एडवेंचर पसंद करते हैं तो आपको गोवा की कुछ भूतिया जगह को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। इन जगहों पर एक बार जाने के बाद यहां की भूतिया कहानियां रोंगटे खड़े कर देती है। अगर आप भी दोस्तों के साथ ट्रैवल प्लानिंग कर रहे हैं तो गोवा की यह जगहें बेस्ट रहेगी। यहां का रहस्य जानने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से घूमने आते हैं। गोवा की इन डरावनी जगहों की कहानी आपको थर-थर कांपने पर मजबूर कर सकती है।
थ्री किंग चर्च
गोवा की थ्री किंग चर्च का नाम तो आपने सुना ही होगा यह वन ऑफ द मोस्ट हॉन्टेड प्लेस की लिस्ट में गिना जाता है। थ्री थिंग्स चर्च गोवा के कैजुअलिम गांव में बसा हुआ है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लैनिंग कर सकते हैं। इस जगह पर आने के बाद आपको भटकती आत्माओं का आभास होगा। इसके अलावा एक अजीब सी वाइब भी फील होगी। टूरिस्ट भी गोवा की इस जगह पर जाने से डरते हैं।
क्या है जगह का इतिहास
गोवा की इस जगह को लेकर कहा जाता है कि इस जगह पर राजाओं का युद्ध हुआ था। इस दौरान कई राजाओं की हत्या हुई थी। जिस राजा ने बाकी राजाओं की हत्या की थी वह पूरे राज्य पर अपना कब्जा जमाना चाहते थे। इसके बाद अन्य राजाओं का गुस्सा फूटा तो उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करली। यह माना जाता है की इस जगह पर आत्माएं भटकती हैं।
आती हैं आवाजें
गोवा की इस जगह पर टूरिस्ट्स दूर-दूर से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स का यह मानना है कि यहां पर चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है। इस जगह पर बेहद ही अजीबोगरीब आवाज़ सुनाई देती है जिसकी वजह से लोग घबरा जाते हैं। यहां घूमने के लिए दोपहर के बाद कोई भी नहीं आता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





