नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून का मौसम आया है ऐसे में लोगों के अपने-अपने प्लांस होते हैं। मानसून के समय में लोग हिल स्टेशन जैसी खूबसूरत जगहो की सैर करना पसंद करते हैं। अगर आपने भी ऐसी ही कोई ट्रैवल प्लानिंग की है तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान हिल स्टेशन पर जाना खतरनाक होता है। साथ ही मानसून के इस पीक समय में ट्रैफिक होटल न मिलाना जैसी परेशानी भी होती है।
इन चीजों की होती है बर्बादी
मानसून के समय में हर कोई अलग-अलग जगह की सैर करना चाहता है। यह एक ऐसा पीक टाइम होता है जब ट्रैफिक व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई होती है। इस सीजन में लंबा जाम लग जाता है होटल में कमरा मिलना मुश्किल हो जाता है। मानसून के समय में कहीं घूमने जाने का मतलब है समय की बर्बादी के साथ पेट्रोल और पैसों की भी बर्बादी होती है।
कब रहता है पिक टाइम
मानसून के समय में हर जगह का नजारा देखने लायक होता है यही वजह है कि लोग इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। मानसून के समय में एक ऐसा पिक टाइम होता है जब जगह-जगह पर लोगों की भीड़ लगी हुई रहती है। हिल स्टेशन भी उन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है जहां पर ट्रैफिक बढ़ने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप जिस जगह पर जाते हैं लोगों की ज्यादा भीड़ होने की वजह से होटल रूम भी नहीं मिल पाते हैं।
बुकिंग
अगर आप भी मानसून के समय में किसी जगह की सैर करने निकले हैं तो आपको ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर लेनी चाहिए। इस तरह से आप आसानी से होटल में रुक सकते हैं और हिल स्टेशन घूमने का मजा ले सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको होटल की तलाश करने में समय की बर्बादी होगी।
भीड़ से दूर
मानसून के समय में हिल स्टेशन जैसी जगह पर लोगों की काफी भीड़ होती है। हिल स्टेशंस पर पर्यटक दूर-दूर से घूमने आते हैं खूबसूरत नजारों को देखने का लुफ्त उठाते हैं। अगर आप भी छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन पहुंचे हैं, तो आपको भीडभाड़ से दूर शांत माहौल में जाना चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:





