back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Telangana Election: तेलंगाना विकास के लिए BJP की सरकार बनना समय की मांग: अमित शाह

Hyderabad News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना के विकास से लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार समय की मांग है।

नई दिल्ली/हैदराबाद, हि.स.। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना के विकास से लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार समय की मांग है। शाह ने आज हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में केसीआर की सरकार ने भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति की है। कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम तीनों पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। राज्य का विकास इनकी प्राथमिकता नहीं है।

PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइये

शाह ने कहा कि वह तेलंगाना की जनता से कहना चाहते हैं कि आपने कांग्रेस को मौका दिया वो बीआरएस में शामिल हो गए, बीआरएस को मौका दिया तो उन्होंने भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण के अलावा कोई काम नहीं किया। इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइये, हम तेलंगाना निर्माण के लिए जिन युवाओं ने बलिदान दिया, उनके स्वप्नों को पूरा करने का काम करेंगे।

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें

शाह ने कहा कि किसी भी सरकार की विश्वसनीयता इससे पता चलती है कि उसने जो वादे किये थे वो पूरे हुए या नहीं। लेकिन केसीआर की सरकार ने तेलंगाना की जनता से किए वादे पूरे न करके केवल घोटाले करने का काम किया है।

उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन 8 से ज्यादा पेपर लीक हुए, भर्तियां तो हुई ही नहीं। केसीआर ने वादा किया था कि वह 40 लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगे, वो भी नहीं हुआ। 7 लाख गरीबों को घर देने का वादा भी नहीं पूरा कर पाए।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक ही फेज में 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...