back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs IRE Highlights: Virat Kohli का बेकार रिकॉर्ड, T20 World Cup 2024 में ओपनिंग करके हुए ‘दागदार’

IND vs IRE, T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली ओपनिंग में सफल नहीं हुए। कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत का पहला मैच टीम के लिए बेहतरीन रहा। टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, लेकिन विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा। साथ ही टीम को भी बतौर ओपनर किसी दूसरे विकल्प को देखना और मौका देना होगा। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। उन्होंने प्लेइंग-11 बताई तो साफ हो गया कि विराट कोहली ओपनिंग करेंगे। ज्यादातर क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेट कोहली से उम्मीद कर रहे थे कि वह वर्ल्ड कप में आईपीएल-2024 वाली लय में दिखेंगे, लेकिन विराट फेल हो गए। भारत के सामने ज्यादा टारगेट नहीं था। इसके बावजूद कोहली ने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दी।

बतौर ओपनर टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली का सबसे कम स्कोर

बतौर ओपनर कोहली कामयाब नहीं हो सके। वह महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। मार्क एडेर की गेंद पर कोहली के शॉर्ट को बेन व्हाइट ने लपक लिया। इसके साथ ही कोहली का बतौर ओपनर भारतीय टीम एवं खुद उनके लिए अच्छा नहीं रहा। यह कोहली का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर है।

रोहित के नाम जुड़े 3 और रिकॉर्ड

मैच में रोहित ने 3 रिकॉर्ड बनाए। इन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 600 छक्के, सबसे कम गेंदों पर 4 हजार रन पूरे किए। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, आयरलैंड टीम के बालबर्नी ने पहले ओवर में स्लिप में रोहित का कैच छोड़ दिया था।

ऋषभ पंत ने लगाया मैच विनिंग सिक्स

ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैकार्थी की दूसरी गेंद पर स्कूप खेलकर छक्का लगाया। इस छक्के के साथ भारत ने यह मैच 46 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत लिया। पंत ने नाबाद 36 रन बनाए।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵