back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND VS IRE: भारत ने Ireland को 8 विकेट से हराया, Rohit Sharma ने बनाए 3 रिकॉर्ड

IND VS IRE Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का जीत के साथ अभियान शुरू हो गया। टीम ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड से जीत लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत लिया। न्यूयॉर्क स्थि नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे ओवर से आयरलैंड को झटका देना शुरू किया। नतीजतन, पूरी टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में टारगेट चेज कर लिया। रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई। रोहित ने आज 3 रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 600 सिक्स, सबसे कम गेंदों में 4 हजार रन और टी-20 वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड कायम किया है। आयरलैंड को पहली ओवर में की गलती भारी पड़ी। तब टीम ने स्लिप में बालबर्नी ने रोहित का कैच छोड़ दिया था।

आयरलैंड के खिलाफ भारत का हमेशा रहा है बेहतरीन प्रदर्शन

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है। टीम इंडिया ने इस टीम के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं हारा है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 7 बार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इंडिया ने सभी मैच जीते हैं। तीन वनडे मैचों में भी भारत जीती है।

भारत की ये थी प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, उप कप्तान हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड की ऐसी थी प्लेइंग-11

कप्तान पॉल स्टर्लिंग, विकेटीकीपर लोर्कन टकर, एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेन व्हाइट।

भारत को इन टीमों का करना है मुकाबला

इस टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-ए में टीम इंडिया और आयरलैंड के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ है। न्यूयॉर्क में भारत के शुरुआती तीन ग्रुप मैच होंगे। भारत अपना दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान से खिलाफ खेलेगा। तीसरा मुकाबला 12 जून को यूएसए से है। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के विरुद्ध है।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories